Big breaking :-पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

*पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज*

देहरादून/ गैरसैंण। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भावी विकास योजनाओं का दस्तावेज है। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में जो भारी भरकम 111703.21 का बजट पेश किया। वह पिछले बजट की तुलना में 11.41 फीसदी अधिक है। यह बजट लोक कल्याणकारी और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बजट है।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि यह बजट सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के साथ साथ राज्य के समग्र विकास, रोजगार सृजन, पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के अलावा रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के की दिशा में महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन “सशक्त और समृद्ध उत्तराखंड” के साथ ही विकसित उत्तराखंड की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट चारधाम यात्रा, शीतकालीन पर्यटन को विकसित करने, समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता, नई सोच, तीव्र विकास, उन्नत गांव और शहर, लोक सहभागिता, आर्थिक शक्ति और न्यायपूर्ण व्यवस्था का आधार है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top