Big breaking :-IIT के छात्र की हो रही थी गंगनहर में सर्चिंग, तभी रूडकी गंग नहर में एक व्यक्ति डूबता दिखा , SDRF ने बचाया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-IIT के छात्र की हो रही थी गंगनहर में सर्चिंग, तभी रूडकी गंग नहर में एक व्यक्ति डूबता दिखा , SDRF ने बचाया

*जनपद हरिद्वार – रूडकी गंग नहर में एक व्यक्ति डूबा, SDRF ने बचाई जान।*

दिनाँक 02 मार्च 2024 को कलियर मार्ग सोनाली पार्क रूड़की के पास IIT के दो छात्र डूब गए थे जिसमें से एक छात्र को स्थानीय लोगों द्वारा निकाल लिया गया था व एक छात्र नदी में बह गया था जिसकी सर्चिंग के लिए आज पुनः SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

आज दिनाँक 03 मार्च 2024 को SDRF टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया व सर्चिंग के दौरान अचानक देखा गया कि पुल के पास स्थानीय लोगों की बचाने की आवाज सुनी गई व उन आवाजों के बीच एक पुल के नीचे एक व्यक्ति की भी आवाज सुनाई दी जो मदद के लिए पुकार रहा था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल राफ्ट द्वारा पुल के पास पहुंचकर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित राफ्ट में बैठाया गया व गंग नहर से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

*व्यक्ति का नाम :-* श्री मदन लाल उम्र 55 वर्ष
निवासी :- रूडकी हरिद्वार।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top