Big breaking :-EX IFS किशन चंद्र क़ो अब इस अखाड़े से किया गया बाहर - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-EX IFS किशन चंद्र क़ो अब इस अखाड़े से किया गया बाहर

विजिलेंस की रडार पर पर पूर्व आईएफएस किशनचंद को श्री गुरु रविदास अखाड़ा के महामंत्री पद से निष्कासित करते हुए बाहर कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को बहादराबाद रिसर्च कॉलोनी में हुई श्री गुरु रविदास अखाड़ा की बैठक में पूर्व विधायक और अखाड़े के अध्यक्ष रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने यह निर्णय लिया।

प्रेस को जारी बयान में सुरेश राठौर ने कहा कि किशनचंद के विरुद्ध जो भी जांच चल रही हैं और जब तक वह पूरी नहीं हो जाती। जब तक वह संन्यास परंपराओं को धारण नहीं करते हैं तक तक उन्हें अखाड़े के महामंत्री पद और अखाड़े की सभी कार्यकलापों से मुक्त किया जाता है।

बता दें कि किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप लगे हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top