Big breaking :-मक्का मदीना में गैर मुस्लिम का प्रवेश वर्जित तो हरिद्वार में कांग्रेस को आपत्ति क्यों ? महेंद्र भट्ट ने दिया ये बयान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मक्का मदीना में गैर मुस्लिम का प्रवेश वर्जित तो हरिद्वार में कांग्रेस को आपत्ति क्यों ? महेंद्र भट्ट ने दिया ये बयान

मक्का मदीना में गैर मुस्लिम का प्रवेश वर्जित तो हरिद्वार में कांग्रेस को आपत्ति क्यों ? महेंद्र भट्ट ने दिया ये बयान

भाजपा ने कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश चर्चा पर कांग्रेसी आपत्ति को उनकी तुष्टिकरण नीति का हिस्सा बताया। कहा, अंकिता भंडारी प्रकरण मे मुंह की खाने के बाद अब वह विरोध के लिए बहाने तलाश रही है।

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश मुद्दे पर सनातन भावना का सम्मान होना चाहिए। इसको लेकर जो विपक्ष की आपत्तियां हैं, वह तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित हैं।

 

यह नियम तो वहां पहले से ही स्वतः स्थापित है, लिहाजा सभी को धर्माचार्यों और स्थानीय पुरोहित समाज की परंपराओं का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब मक्का मदीना जैसे धर्मस्थलों में गैर मुस्लिम प्रवेश वर्जित है तो सनातनियों की भावनाओं को भी सम्मान दिया जाना चाहिए। क्योंकि कोई गैर हिंदू पुण्य पाने की भावना से संबंधित क्षेत्र में गंगा स्नान नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि वहां स्नान कर जो हिंदू धर्म अपनाना चाहता हो, उसके अतिरिक्त अन्य सभी को वहां प्रचलित नियमों के पालन में दिक्कत क्यों है।

उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई कर, मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। कुमाऊं कमिश्नर की ओर से सभी संभावित आरोपियों और पक्षों से पूछताछ की जा रही है। सभी को शंकाओं को दरकिनार कर, जांच नतीजों का इंतजार करना चाहिए

उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, मुद्दाविहीन पार्टी प्रत्येक मुद्दे को राजनीति से जोड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता चुनाव की दृष्टि से, सरकार को बदनाम कर अपनी राजनैतिक दुकान चलाने की कोशिश में हैं।

उन्होंने अगस्त्यमुनि की घटना पर स्पष्ट किया कि विधानसभा उप चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने वहां 20 करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। जिसके निमित ही लगभग आठ करोड़ का कार्य वहां अब तक हो गया है, यदि किसी को कोई दिक्कत थी तो शिकायत दर्ज करने के कई तरीके होते हैं।

उस पर न्यायालय जाने का विकल्प भी खुला था, लेकिन सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। जनता को भी राजनैतिक लाभ की दृष्टि से उकसाने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top