Big breaking :-उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र का निदेशक बनाया गया है। वह चार वर्ष तक प्रतिनियुक्ति पर इस पद पर रहेंगे। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वह दीपावली बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

 

डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव मूलरूप से यूपी के जौनपुर से रहने वाले हैं तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई। डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव देहरादून के डीएम और स्मार्ट सिटी के सीईओ रह चुके हैं। वर्तमान में वह उच्च शिक्षा विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top