Big breaking :-काठगोदाम से चलने वाली इन ट्रेनों की आई अपडेट, ये ट्रेन इन दिनों में रहेगी निरस्त - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-काठगोदाम से चलने वाली इन ट्रेनों की आई अपडेट, ये ट्रेन इन दिनों में रहेगी निरस्त

 

काठगोदाम से चलने वाली इन ट्रेनों की आई अपडेटउत्तराखंड में कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं इसका असर अब परिवहन के साथ ही रेल सेवा भी पड़ रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना काठगोदाम से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले वाली यात्री ट्रेन ‘उत्तर संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस’ (15036) के साथ रामनगर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली ‘रामनगर-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस’ (25036) घने कोहरे के कारण रद्द कर दी गई।

 

 

इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा कोहरे के कारण पटरियों की स्थिति समझने और सिग्नल देखने में ट्रेन चालकों को होने वाली कठिनाई के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

घने कोहरे के कारण रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से कई यात्रियों को असुविधा तो हुई लेकिन किसी भी यात्री की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी ठण्ड के साथ कोहरा और भी बढ़ सकता है। आरसीटीसी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार संपर्क क्रांति ट्रेन , 13 जनवरी, 16 जनवरी, 18 जनवरी, 20 जनवरी और 23 जनवरी को निरस्त रहेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top