Big breaking :-आने वाले चार-पांच दिनों में कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, यह रही पूरी अपडेट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आने वाले चार-पांच दिनों में कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, यह रही पूरी अपडेट

जाने आने वाले चार-पांच दिनों में कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, यह रही पूरी अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना दिखाई दे रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कुछ जगह हॉकी एक्टिविटी हो सकती है।उत्तराखंड बीते दिन तपती गर्मी से प्रदेश में अब कुछ राहत मिलने की आशंका जताई जा रही है।मैदानी इलाकों में तीव्र बौछार व तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

 

 

वही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ तापमान को लेकर संभावना जताई जा रही है कि अभी तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा लेकिन फिर भी तापमान 40 डिग्री से अधिक जाने की संभावना नहीं जताई जा रही है।

साथ ही प्रदेश के 5 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिल सकती है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top