Big breaking :-पैसे दो जूते लो के चक्कर में हो गई घरातियों, बारतियों की धुनाई - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-पैसे दो जूते लो के चक्कर में हो गई घरातियों, बारतियों की धुनाई

जूता चुराने की रस्म के रुपयों को लेकर हुआ विवाद, घरातियों और बरातियों ने एक-दूसरे धुन डाला

 

उत्तराखंड के बाजपुर में एक विवाह समारोह में जूता चुराने की रस्म को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विवाह समारोह में जूता चुराने की रस्म को लेकर घरातियों व बारातियों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो उनमें हाथापाई होने लगी और जमकर मारपीट हुई। घटना में चार लोगों के चोट आई हैं जिन्हें उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घरातियों व बारातियों के बीच कहासुनी
थाना केलाखेड़ा क्षेत्र के रत्ना मडैया में सीमावती स्वार रामपुर उप्र से बुधवार की रात बारात आई थी। बताया जाता है कि देर शाम जूता चुराने की रस्म के पैसों को लेकर घरातियों व बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। जिनमें उस समय तो कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं में गाली-गलौज हो गई और देखते ही देखते मारपीट करने लगे।

घटना में दूल्हा के पिता सहित चार लोगों के चोट आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घायलों को पुलिस के माध्यम से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

किसी की भी ओर से लिखित तहरीर नहीं
वहीं समाचार लिखे जाने तक किसी की भी ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी, अलबत्ता कुछ गणमान्य लोग दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास में जुटे थे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top