UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ी-मैदानी विवाद के बाद सदन में बिफ़री विधानसभा अध्यक्ष

NewsHeight-App

 

पहाड़ी-मैदानी विवाद के बाद सदन में बिफ़री विधानसभा अध्यक्ष*

सदन में लगातार गरमाते माहौल को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को मामले में मध्यस्ता करनी पड़ी। उन्होंने पूरे सदन के फटकार लगाते हुए कहा देश में ही नहीं विदेश से भी उन्हें पूछा जा रहा है कि आखिद उत्तराखंड में ये हो क्या रहा हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि सदन में जो होता हैं उसे पूरी दुनिया देखती हैं और ये सदन कोई गली मोहल्ले का अखाड़ा नहीं हैं ये सम्मानित सदन हैं जहां लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी हैं। रितु खंडूरी ने सख्त लहजे में कहा कि ये बिल्कुल सही बात नहीं हैं। यहां पहाड़ मैदान, गढ़वाल कुमाऊं, ठाकुर पंडित जैसी हल्की राजनीति करने की कोशिश ना करें। ये उत्तराखंड हैं और उत्तराखंड की सीमा के अंदर आने वाला हर एक व्यक्ति उत्तराखंडी हैं और सबका बराबर सम्मान हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपने सभ्य और पड़ेलिखे होने का परिचय दे और कम से कम उत्तराखंड जैसी देवभूमि के लोगों से कोई भी इस तरह हरकतों की उम्मीद नहीं करता हैं।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top