गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तराखंड में इस साल मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। गुरुवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया अमूमन उत्तराखंड में 21 जून के बाद मानसून दस्तक देता है। लेकिन, इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून की मौजूदा रफ्तार देखते हुए इस बार समय से 12 दिन पहले इसके पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। बताया इससे पूर्व 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। लेकिन, मौजूदा रफ्तार के कारण पांच दिन पहले मानसून सक्रिय होने का अनुमान है।
पांच साल में एक बार समय से पहले आया मानसून
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की तारीख 21 जून है। लेकिन, पिछले पांच साल में मानसून सिर्फ एक बार समय से पहले पहुंचा है। इसके अलावा हर बार मानसून में एक से दो हफ्ते की देरी हुई है। डॉ. आरके सिंह ने बताया पिछले साल 2021 में 18 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इसके अलावा 2020 में 03 जुलाई, 2019 में 03 जुलाई, 2018 में 28 जून और 2017 में भी 28 जून को मानसून सक्रिय हुआ था।
28 मई के बाद प्री-मानसून देगा राहत
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया 28 मई के बाद प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। इससे एक दो दिन के अंतराल पर हल्की बूंदाबांदी होते रहेगी। बूंदाबांदी होने से तापमान ऊपर नहीं जाएगा। 10 जून से मानसून के साथ ही बारिश शुरू हो जाएगी।
पिछले 12 सालों में कब-कब आया मानसून
• साल मानसून पहुंचा • 2010 17 जुलाई
• 2011 13 जुलाई • 201208 जुलाई
• 2013 23 जून • 201414 जुलाई
• 2015 19 जून • 2016 16 जून
• 2017 28 जून
• 2018 28 जून
• 201903 जुलाई
• 202003 जुलाई • 2021 18 जून
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
