Big breaking :-गृह विभाग को मिला IPS रचिता का इस्तीफा, कहा-मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गृह विभाग को मिला IPS रचिता का इस्तीफा, कहा-मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं

गृह विभाग को मिला IPS रचिता का इस्तीफा, कहा-मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं

एक्स पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं

भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने कहा कि मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं।

एक्स पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं

यह निर्णय मेरे परिवार के साथ काफी समय से चर्चा में था और हमने अपनी सुविधा के आधार पर इसे लिया है। उत्तराखंड के प्रति मेरा प्रेम अभी भी उतना ही है और मैं हर संभव तरीके से राज्य में योगदान देती रहूंगी।

बता दें कि आईपीएस रचिता ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के तहत इस्तीफा भेज दिया था। यह इस्तीफा सोमवार को गृह विभाग के पास पहुंच गया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top