Big breaking :-पुरुषों पर डोरे डाल रही महिलाओं पर दोबारा हरिद्वार पुलिस का वार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पुरुषों पर डोरे डाल रही महिलाओं पर दोबारा हरिद्वार पुलिस का वार

 

पुरुषों पर डोरे डाल रही महिलाओं पर दोबारा हरिद्वार पुलिस का वार

💢इशारे कर आकर्षित कर रही 03 महिलाएं दबोची

💢एसएसपी का स्पष्ट रुख, समाज में माहौल खराब करना नही मंजूर

💢ग्राहक भी रहें तैयार, बारात निकालना हमारी जिम्मेदारी

एक हफ्ते के भीतर दूसरी बात अश्लील हरकते कर चहलकदमी कर रहे लोगों को रिझा रही महिलाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने पूरे आदर सत्कार के साथ 03 महिलाओं को हिरासत में लिया।

बस स्टेशन, रेलवे गेट के आस पास देहव्यापार को बढ़ावा दे रही इन महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस टीम ने प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आज पकड़ी गई ये महिलाएं पंजाब, हरियाणा व मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से ताल्लुक रखती हैं।

ग्राहक बन रहे भोले भाले युवक भी इतना ध्यान रखें कि जल्द ही पूरे धूम-धड़ाके के साथ हरिद्वार पुलिस आपकी भी बारात निकालेगी। बेहतर है कि आप कहीं बाहर पैसे खर्च करने के बजाए अपने परिवार के साथ चैन और सुकून के साथ समय व्यतीत करें।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top