Big breaking :-यहाँ चली गोली, पुलिस कर रही जाँच - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ चली गोली, पुलिस कर रही जाँच

 

*कोतवाली पटेलनगर*

आज दिनांक 11/04/24 को वादी जतिन चौधरी पुत्र मनोज कुमार निवासी झबिरन सरसावा सहारनपुर, द्वारा कोतवाली पटेल नगर में लिखित तहरीर दी की विनीत भट्ट द्वारा उसके साथियों के साथ मिलकर आपसी रंजिश के चलते वादी के ऊपर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें उसके साथी आशीष शर्मा को गोली लग गई, जिसका उपचार वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 

उक्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा अपराध संख्या 261/ 24 धारा 147/307/34/ 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

 

प्रारंभिक विवेचना में चश्मदीद गवाहों के बयानों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की गोली विनीत भट्ट अथवा उसके साथियों द्वारा चलाई गई है, घटना किसके द्वारा कारित की गई, इस संबंध में संधिक्तता प्रतीत होने पर गहनता से विवेचना कर अग्रिम प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top