Big breaking :-यहाँ पेड़ से टकराई कार, दून निवासी दो युवकों की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ पेड़ से टकराई कार, दून निवासी दो युवकों की मौत

पेड़ से टकराई कार, दून निवासी दो युवकों की मौत

देहरादून। राजपुर रोड में शनिवार की देर रात एक कार के पेड़ से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो घायल हो गए। वे सभी मसूरी से देहरादून आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात राजपुर रोड स्थित होटल कालसन के सामने स्विफ्ट कार (UK07DW4686 ) पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

कार सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए । डालनवाला पुलिस ने दुर्घटना में घायल 4 लोगों 1- जयेश पुत्र दुर्गेश चौरसिया निवासी मोहनी रोड डालनवाला देहरादून 2- शिवा राणा पुत्र स्व सोबन सिंह राणा निवासी- 6बी, गणेश विहार, अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कालोनी, देहरादून 3- कुशाग्र चौधरी पुत्र अशोक निवासी- शान्ति विहार, गोविन्द गढ़, देहरादून 4- इशांत गहलोत पुत्र सैमपाल गहलोत निवासी चुक्खूवाला देहरादून को मैक्स, दून व कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान दो युवकों शिवा राणा व कुशाग्र चौधरी की मृत्यु हो गयी है। मृतक शिव राणा देहरादून में प्राइवेट जॉब करता था । और कुशाग्र चौधरी जर्मनी में जॉब करता था। वह कुछ दिन पहले ही देहरादून आया था। क्षतिग्रस्त वाहन को सरकारी क्रेन के माध्यम से सुरक्षा के दृष्टिगत थाना डालनवाला पर लाया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top