Big breaking :-यहाँ मॉडिफाइड साइलेंसरो पर चढ़ गया बुलडोजर, युवाओं क़ो सख्त हिदायत - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ मॉडिफाइड साइलेंसरो पर चढ़ गया बुलडोजर, युवाओं क़ो सख्त हिदायत

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, वही यातायात पुलिस ने शहर की लगभग 900 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की है जिनमें से 600 वाहन भी सीज किए गए हैं ।

 

 

कार्यवाही में यातायात पुलिस ने अब तक 419 वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में जमा किए, जिन्हें आज देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर रोड रोलर से नष्ट किया गया। इस दौरान एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस कार्यवाही कर रही है अभी पहले चरण में लगभग 14 वर्कशॉप पर कार्यवाही का नोटिस भेजा जा चुका है ,

 

 

उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी हाल में यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं होने देगी, आपको बता दें कि देहरादून में लगातार युवा बाइकर्स दुपहिया वाहन पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालना और प्रेशर होरन थे ध्वनि प्रदूषण किया जा रहा था, जिससे कि सड़क पर चलने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था वहीं यातायात पुलिस अधीक्षक ने सभी के खिलाफ कार्यवाही की है।

*बाइट- दिलीप सिंह एसएसपी देहरादून*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top