Big breaking :-यहाँ मुख्य कृषि अधिकारी के घर पर फायरिंग, वारदात से दहशत देखिए VIDEO - News Height
BAGESHWAR NEWS

Big breaking :-यहाँ मुख्य कृषि अधिकारी के घर पर फायरिंग, वारदात से दहशत देखिए VIDEO

 

मुख्य कृषि अधिकारी के घर पर फायरिंग, वारदात से दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटीमुखय कृषि अधिकारी वर्मा ने बागेश्वर में करीब 7-8 महीने पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि किसी ने उनके घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए।

 

संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी।बागेश्वर के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवास पर शनिवार की रात फायरिंग की गई। गोली खिड़की की जाली तोड़कर चौखट से टकरा गई। घटना में मुख्य कृषि अधिकारी बाल-बाल बचे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।मुख्य कृषि अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार रात करीब 10 से साढ़े दस बजे के बीच किसी ने मुख्य दरवाजा खटखटाया। वह भीतर के कमरे में थे, उनके उठने तक एक के बाद एक दो फायर कर दिए।

 

संयोग से गोली उन्हें नहीं लगी। कृषि अधिकारी ने बताया कि उन्होंने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों के साथ ही हेल्प लाइन नंबर 112 में दी।घटना से मुख्य कृषि अधिकारी दहशत में हैं। वर्मा नगर के चौरासी में किराए के मकान में रहते हैं। कोतवाल केएस नेगी का कहना है कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर घटना की जानकारी मिली। सूचना पर रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। गोली किस हथियार से चली इसकी पड़ताल की जा रही है।

 

 

जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।मुखय कृषि अधिकारी वर्मा ने बागेश्वर में करीब 7-8 महीने पहले ही कार्यभार ग्रहण किया है। इतनी कम अवधि में उनकी किससे रंजिश हो गई। गोली क्यों चली, यह गहन पड़ताल का विषय है। बहरहाल बागेश्वर नगर में गोलीबारी की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top