Big breaking :-यहाँ सिटी बस मे लगी आग, जब तक बुझी हो चुकी थी ऐसी हालात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ सिटी बस मे लगी आग, जब तक बुझी हो चुकी थी ऐसी हालात

 

*थाना रायपुर* :-
दिनांक 12/13-02-2024 की रात्रि 12.40 बजे के लगभग थाना रायपुर को सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रांझावाला रायपुर के पास एक खडी बस में आग लग गयी है । सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष रायपुर मय कर्मचारीगणों के मौके पर पहुंचे, मौके पर फायर सर्विस को बुलाकर फायर सर्विस की मदद से आग को बुझाया गया।

 

 

 

घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस सं0: यू0के0-07-पीए-3990 के स्वामी श्री मनोज सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी रांझावाला रायपुर देहरादून है । उक्त बस जय दुर्गा ट्रेवल्स के नाम पर वाहन स्वामी द्वारा संचालित की जाती है तथा बुकिंग पर चलती है । रोज की भांति दिनांक: 12-02-2024 को वाहन स्वामी द्वारा बस को उक्त स्थान पर खडा किया गया था । प्रथम दृष्टया बस में शार्ट सर्किट होने से आग लगना प्रतीत हो रहा है । प्रकरण की जांच की जा रही है ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top