Big breaking :-यहाँ निर्दलीय विधायक का समर्थन भाजपा को - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ निर्दलीय विधायक का समर्थन भाजपा को

*उत्तरकाशी*- निर्दलीय विधायक का समर्थन भाजपा को

– यमुनोत्री विधानसभा के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की है।

 

 

गुरुवार को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने बड़कोट में पत्रकार वार्ता में कहा है कि राष्ट्रहित एव क्षेत्रहित को देखते हुए व सरकार की बेहतर विकासकारी नीति को देखते हुए भाजपा को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाएं और राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है, इसके लिए यहां से भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह की जीत जरूरी है।

 

 

 

 

उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी महारानी राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान कर अधिक से अधिक मतों से विजय दिलाएं, जिससे यहां से भाजपा प्रत्याशी अधिक मतों से जीत हासिल कर जाए और केंद्र में माननीय नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार है और केंद्र में भी भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बनना जरूरी है तभी क्षेत्र का विकास सम्भव है। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आशीर्वाद रहा है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए उनका आशीर्वाद सदा बना रहेगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top