UTTARKASHI NEWS

Big breaking :-यहाँ सड़क पर गिर पड़ा पूरा पहाड़, जान बचाकर भागते दिखे लोग देखिए वीडियो

 

 

धरासू के पास भारी भूस्खलन, मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, दर्जनों वाहन फंसेअचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर जा गिरे। जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। रास्ता बंद होने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं।

 

 

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम यमुनोत्री हाईवे पर धरासू के पास भारी भूस्खलन हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते यमुनोत्री के साथ ही गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया।

 

सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं। बता दें कि धारासू में यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे ऊपर-नीचे हैं। चट्टान से भूस्खलन होने पर पहले यमुनोत्री हाईवे बंद हुआ। इसके बाद भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गंगोत्री हाईवे पर जा गिरे। जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

To Top