Big breaking :-यहाँ युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो

 

 

उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर के पंतनगर के चौकी सिडकुल क्षेत्र एक कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर पेड़ पर एक युवक लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

 

सूचना पर मृतक के साथ में रह रहे भाई भी पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक यूपी के जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर निवासी 24 वर्षीय गोविंद पुत्र राम चरण सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने भाइयों के साथ यहां ट्रांजिट कैंप में किराए में रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 10 बजे वह रोज की तरह अपने कमरे से डयूटी के लिए निकला था। इसी बीच उसे किसी ने सेक्टर नौ स्थित राकेट कंपनी के पीछे सुनसान जगह पर एक पेड़ पर फंदा लगा लटका देखा।

 

 

 

मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना सिडकुल पुलिस को दी। सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी गणेश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक के भाइयों को मामले से अवगत कराते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने सुसाइट से पहले एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजी जिसमे युवक रोते हुए खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के भाईयों से भी जानकारी ली जा रही है।

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top