UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा, आपदा विभाग ने DM क़ो दिए सतर्क रहने के निर्देश

NewsHeight-App

वर्षा के कारण टौंस नदी (मोरी) के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक में बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई विभाग, देहरादून से प्राप्त दैनिक जल स्तर एवं पुर्वानुमान दिनांक 23.07.2023 (प्रति संलग्न) के क्रम में अवगत कराना है कि टॉस नदी (मोरी) का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर प्रवाहित हो रही है। अतः जिले में जलस्तर की वास्तविक समय की निगरानी (Real time monitoring) किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए जलस्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अपने जनपद में निम्न सावधानियां बरतना सुनिश्चत करें-

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। 2 किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

5. समस्त चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। 6. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

7. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

8. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल सुविधा की

व्यवस्था की जाये।

9. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये।

10 नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। 11. जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

2 जल स्तर सम्बन्धित सूचनाएं बाढ़ नियंत्रण कक्ष, सिंचाई विभाग, देहरादून के दूरभाष नं० 8218834431 से भी प्राप्त की जा सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top