Big breaking :-यहाँ डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए काम किया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए काम किया

आज देहरादून के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में सेवारत चिकित्सक संघ के सभी डॉक्टरों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप काम किया। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में कल आईएमए ने सवेरे छह बजे से 24 घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।

 

 

वहीं आज दोपहर बाद प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के पदाधिकारियों की ओर से एक जूम मीटिंग हुई, इसमें कल इस हत्याकांड और बलात्कार के विरोध स्वरूप संघ के प्रदेश भर के डॉक्टर ओपीडी कार्य बहिष्कार करेंगे। संघ के संयुक्त सचिव डॉ पंकज कोहली ने इस घटना की तीखी निंदा की है

 

 

 

। उन्होंने कहा कि कल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 24 घंटे के कार्य बहिष्कार का फैसला किया है, उन्होंने बताया कि कल चिकित्सा संघ के सभी डॉक्टरों ने भी 24 घंटे ओपीडी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं पोस्टमार्टम ड्यूटी वीआईपी ड्यूटी पूर्व की भांति जारी रहेगी लेकिन शनिवार को कल 24 घंटे के लिए सभी डॉक्टर ओपीडी और इलेक्टिव सर्जरी नहीं करेंगे।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top