Big breaking :-यहाँ DM मेहरबान ने दिया अल्टीमेटम ,तिलोथ पुल का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ DM मेहरबान ने दिया अल्टीमेटम ,तिलोथ पुल का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

उत्तरकाशी:-जिलाधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग को तिलोथ पुल का निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च तक पूरा कर वाहनों का आवागमन चालू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस काम में अब और देरी बिल्कुल न की जाय।

 

उन्होंने सड़कों के अनुरक्षण तथा नव निर्माण के लंबित कार्यों को अविलंब पूरा करने के साथ ही आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं चारधाम यात्रा से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूरा करने की हिदायत भी दी।

 

जिलाधिकारी डा. बिष्ट ने कहा कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों के आवागमन हेतु स्थापित ट्रॉलियों के स्थान पर पुलों का निर्माण किया जाना जरूरी है। इसके लिए तैयार प्रस्तावों पर शासन स्तर पर कारगर पैरवी की जाय।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top