Big breaking :-15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 हेलिकॉप्टर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 हेलिकॉप्टर

15 सितंबर से दो धामों के लिए फिर शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, उड़ान भरेगा एमआई 17 हेलिकॉप्टर

उड़ानें बरसात शुरू होने से पहले 17 जून तक संचालित की गई थी। बरसात के कारण 18 जून से उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया गया था।

मानसून सीजन की समाप्ति पर जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई 17 एक बार फिर अपनी नियमित उड़ान भरेगा। प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। एक उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेंगे।

 

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के पास स्थित हेलिपैड से इस यात्रा सीजन में रुद्राक्ष एविएशन कंपनी द्वारा तीन मई से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर उड़ानें शुरू की गई थी। यह उड़ानें बरसात शुरू होने से पहले 17 जून तक संचालित की गई थी। बरसात के कारण 18 जून से उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया गया था।

 

अब फिर से 15 सितंबर से उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इस बार दीपावली का त्योहार पहले है, जिस कारण धामों के कपाट पहले बंद हो जाएंगे। जिस कारण हेलिकॉप्टर उड़ानें 18 अक्तूबर तक ही संचालित की जाएंगी। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि जौलीग्रांट से दो धामों की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा है, जिस कारण कंपनी लगातार तीसरे साल यह उड़ानें संचालित कर रही है।

रुद्राक्ष एविएशन ने जौलीग्रांट से दो धामों के लिए एमआई 17 का एक तरफ का किराया प्रति श्रद्धालु एक लाख 25 हजार (एक दिन में वापसी) और एक लाख 35 हजार (रात्रि विश्राम) रखा है। किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुकिंग कराई जा सकती है।
– राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top