Big breaking :-उत्तराखंड निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी हेली सेवा, देहरादून से इस शहर के बीच उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी हेली सेवा, देहरादून से इस शहर के बीच उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर

 

उत्तराखंड निकाय चुनाव के बाद शुरू होगी हेली सेवा, देहरादून से इस शहर के बीच उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ( यूकाडा ) के सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठायत ने मेलाडुंगरी स्थित हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से

सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो निकाय चुनाव बाद गरुड़ के मेला डुंगरी से देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू हो जाएगी। यूगाडा के अधिकारियों ने यहां हेलीपैड का निरीक्षण किया। यहां की सुरक्षा पुख्ता मिली। सेवा शुरू होते ही लोगों का इसका लाभ भी मिलेगा। कम समय में दून की दूरी तय हो जाएगी। जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ( यूकाडा ) के सुरक्षा अधिकारी राम सिंह कठायत ने मेलाडुंगरी स्थित हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से हेलीपैड को उत्तम पाया।

 

उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि हेलीपैड के पास कमरों व शौचालय का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा, तो निकाय चुनाव के बाद यहां से प्रदेश की राजधानी के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। इस दौरान कानूनगो दयाल मिश्रा, आरईएस के एई रतन सिंह खड़ाई समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top