Big breaking :-स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल, कहा, खतरे से बाहर हैं पंत, उपचार में जुटी है चिकित्सकों की टीम - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-स्वास्थ्य मंत्री ने दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल, कहा, खतरे से बाहर हैं पंत, उपचार में जुटी है चिकित्सकों की टीम

*स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल*

*कहा, खतरे से बाहर हैं पंत, उपचार में जुटी है चिकित्सकों की टीम*

देहरादून,
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। डॉ0 रावत ने पंत के रोड़ एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

 

 

घायल क्रिकेटर को हरिद्वार से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रैफर किये जाने पर डॉ0 रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी हैं और वह खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से फोन पर बात कर पंत के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋषभ पंत के इलाज के लिये हरसंभव मदद करने को तैयार है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top