Big breaking:- हरियाणा CM मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल समेत दिया इस्तीफ़ा, आज ही होगा नए CM का शपथग्रहण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking:- हरियाणा CM मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल समेत दिया इस्तीफ़ा, आज ही होगा नए CM का शपथग्रहण

हरियाणा CM मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल समेत दिया इस्तीफ़ा, आज ही होगा नए CM का शपथग्रहण
सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने रहेंगे. साथ ही अलग अलग समुदायों से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने का विचार किया जा रहा है.

हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण आज ही 1 बजे होगा. इससे पहले आज 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी. इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे. सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने रहेंगे. साथ ही अलग अलग समुदायों से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने का विचार किया जा रहा है.

हरियाणा विधानसभा का गणित
90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा – 46
बीजेपी – 41
बीजेपी के साथ निर्दलीय – 6
हरियाणा लोकहित पार्टी – 1 (गोपाल कांडा)
जेजेपी के अलग होने पर बीजेपी को समर्थन – 48
जेजेपी -10
निर्दलीय -1 (बलराज कुंडू)
इंडियन नेशनल लोकदल – 1 (अभय चौटाला)
कांग्रेस – 30

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top