Big breaking :-हरीश रावत बोले 2022 का चुनाव लड़ना मेरी सबसे बड़ी भूल, करन का भी आया बयान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरीश रावत बोले 2022 का चुनाव लड़ना मेरी सबसे बड़ी भूल, करन का भी आया बयान

हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने अपने बयान में 2022 के विधान सभा चुनाव में हार को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसमें हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी बात कही थी, उन्होंने कहा था अगर हरीश रावत 2022 में चुनाव न लड़ते तो कांग्रेस की सरकार बनती,

 

तो वहीं अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को हरक सिंह रावत के बयान पर माहौर लगा दी है, उन्होंने कहा अगर वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ते और पार्टी को चुनाव लड़वाने पर ध्यान देते, तो कांग्रेस की सरकार बन सकती थी। यह बयान उनके इस विचार को दर्शाता है कि उनकी व्यक्तिगत उम्मीदवारी के बजाय सामूहिक नेतृत्व और रणनीति पर ध्यान देने से पार्टी को बेहतर परिणाम मिल सकते थे। रावत ने यह भी उल्लेख किया कि जब भी उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा और पार्टी के लिए प्रचार पर ध्यान दिया, तब कांग्रेस को सत्ता में आने में सफलता मिली।हालांकि, यह बयान उनकी आत्म-आलोचना और रणनीतिक विश्लेषण को दर्शाता है।

 

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान का समर्थन कर रहे है। उन्होंने कहा हरक सिंह रावत और हरीश रावत दोनों पार्टी के बड़े नेता है और दोनों एक ही बात कह रहे है। हरीश रावत का जनता के बीच जनाधार है और चुनाव लड़ने की जगह आगे चुनाव लड़वाने का काम करेंगे तो निश्चित ही कांग्रेस के पक्ष में माहौल होता। आज भी जगह जगह घूम कर जनता के बीच जाने का काम कर रहे है, जिससे आने वाले समय में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top