Big breaking :-हरिद्वार- सप्तऋषि घाट पर स्नान करते समय बहा युवक, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार- सप्तऋषि घाट पर स्नान करते समय बहा युवक, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।

*जनपद हरिद्वार- सप्तऋषि घाट पर स्नान करते समय बहा युवक, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।*

आज दिनाँक 25 सितंबर 2024 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आज सुबह सप्तऋषि घाट पर लखीमपुरी खीरी का एक युवक नहाने के दौरान बह गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया गया कि यह युवक भारत माता मंदिर हरिद्वार में कार्य करता था और आज सुबह नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

बहे युवक का विवरण:- राहुल शुक्ला पुत्र श्री रामभजन शुक्ला, उम्र -26 वर्ष, निवासी- तनसुखपुर, लखीमपुरी खीरी, उत्तरप्रदेश।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top