Big breaking :-हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हादसा: पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हादसा: पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर हादसा: पतंजलि योगपीठ के पास चलती कार में लगी आग, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान

कार सवार महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। तभी पतंजलि योगपीठ के पास कार में अचानक आग लग गई।

.हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। कार चालक और कार में सवार महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई

 

एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला ने बताया कि सुबह थाना बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कार चला रही महिला कार से बाहर निकल चुकी थी। सामान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। महिला हरिद्वार से दिल्ली जा रही थी। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top