Big breaking :-हर की पैड़ी के पास जमकर हुई मारपीट, हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हर की पैड़ी के पास जमकर हुई मारपीट, हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

धर्मनगरी में अराजकता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

💢 कोई समस्या है तो पुलिस के पास आए आपस में ना भीडें

💢 डोने पत्तल के कूड़े का विवाद लड़ाई झगड़े में हुआ तब्दील, पुलिस ने खिलाई हवालात की हवा

हरकी पैड़ी के पास झगड़ा करने वाले असामाजिक तत्वों पर “ऑपरेशन लगाम” के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई।

डोने-पत्तल और कूड़े के मामूली विवाद को लेकर हरकी पैड़ी चौकी के पास दो पक्षों में कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। झगड़े के कारण हरकी पैड़ी क्षेत्र की शांति और व्यवस्था प्रभावित होने लगी।

स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लेते हुए कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन लगाम’ के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए दंगा फैलाने वाले 06 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई।

🔴 झगड़ा करने वाले महानुभाव-
प्रथम पक्ष-
1. राजा पुत्र रघुनंदन भगत निवासी गुलाटी रेस्टोरेंट नियर हरकी पैड़ी कोतवाली नगर, हरिद्वार
2. पवन पुत्र राजबहादुर निवासी उपरोक्त

द्वितीय पक्ष-
1. सीपू पुत्र वीरेंद्र, निवासी इंडस्ट्रीज एरिया, जालंधर पंजाब
2. रोहित पुत्र अनूप लाल, निवासी उपरोक्त
3. वंश पुत्र जितेंद्र निवासी उपरोक्त
4. शुभम पुत्र कृष्ण कुमार निवासी उपरोक्त

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top