Big breaking :-हरिद्वार पुलिस ने किया विधायक धमकी प्रकरण का खुलासा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार पुलिस ने किया विधायक धमकी प्रकरण का खुलासा

 

हरिद्वार पुलिस ने किया विधायक धमकी प्रकरण का खुलासा

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान को धमकी देकर पैसे ऐंठने की साजिश का खुलासा किया।

दिल्ली से प्रियांशु पंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों ने खुद को गृह मंत्री का बेटा बताकर फोन पर पैसों की मांग की थी। यही नहीं, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और नैनीताल विधायक सरिता आर्य से भी पैसों की डिमांड की गई थी।

हरिद्वार पुलिस ने सीआईयू टीम के साथ मिलकर दिल्ली और गाजियाबाद में लगातार दबिश देकर प्रियांशु पंत को मोबाइल फोन सहित पकड़ा।

आरोपी पहले भी प्रधानमंत्री कार्यालय का सचिव बनकर ठगी के आरोप में जेल जा चुका है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top