Big breaking :-कांवड़ यात्रा के दौरान माफियाओं पर भी हरिद्वार पुलिस कस रही कानूनी शिकंजा, चरस तस्कर के साथ साथ वन जीव तस्कर भी पकड़े - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांवड़ यात्रा के दौरान माफियाओं पर भी हरिद्वार पुलिस कस रही कानूनी शिकंजा, चरस तस्कर के साथ साथ वन जीव तस्कर भी पकड़े

कांवड़ यात्रा के दौरान माफियाओं पर भी हरिद्वार पुलिस कस रही कानूनी शिकंजा

✳️भीड़ का फायदा उठा चरस की तस्करी कर रहा शातिर दबोचा

✳️कब्जे से लगभग 269 ग्राम चरस बरामद, दर्ज किया मुकदमा

भीड़ अक्सर अपराधी को अपराध कर गायब हो जाने का मौका देने के साथ ही पुलिस के लिए अपराधी को खोजना चुनौतीपूर्ण बना देती है। ऐसे में कई तस्कर कांवड़ की भीड़ का फायदा उठाकर नशीले पदार्थों की तस्करी का प्रयास करते हैं।

 

 

ऐसे ही एक बेहद शातिर तस्कर को हरिद्वार की बहादराबाद पुलिस ने कांवड़ यात्रा की व्यस्तताओं के बीच दिनांक 27.07.24 को सल्फर मोड शान्तरशाह के पास से दबोचकर उसके कब्जे से लगभग 269 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

 

 

इसके अतिरिक्त हरिद्वार की थाना श्यामपुर पुलिस ने एसटीएफ उत्तराखंड एवं वन विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन में तीन वन्यजीव तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 02 हाथीदांत भी बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना श्यामपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पकड़ा गया चरस तस्कर-
शिवकुमार पुत्र राजाराम निवासी मूलदासपुर माजरा थाना बहादराबाद हरिद्वार।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top