Big breaking :-महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को आगरा उत्तर प्रदेश से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को आगरा उत्तर प्रदेश से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

महिलाओं के गले से चेन चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को आगरा उत्तर प्रदेश से दबोच लाई हरिद्वार पुलिस

🔅भागवत कथा/भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के बीच में घुसकर महिलाओं को बनाती थी निशाना

🔅शातिर महिला की सहयोगी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

 

 

 

वादी सत्येंद्र कुमार चौहान निवासी आनंद विहार कॉलोनी थाना बहादराबाद हरिद्वार द्वारा मोती मंडप महल रेलवे रोड ज्वालापुर से वादी की पत्नी के गले से सोने की चेन/गणेश जी का लाकेट चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना बहादराबाद पर मुकदमा अपराध संख्या 409/2024 पंजीकृत किया गया।

जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी कर महिला अभियुक्ता निवासी विष्णु कॉलोनी नागला थाना शाहपुर आगरा को आगरा उत्तर प्रदेश से दबोचा गया।

 

 

 

 

महिला अंतरराज्यीय आभूषण चोर गिरोह की सदस्य है जिनके द्वारा भागवत कथा/भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं के बीच जाकर महिलाओं से दोस्ती कर उनको ही निशाना बना कर गले से सोने की चैन आदि चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

शातिर महिला की सहयोगी को पूर्व में ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top