Big breaking :-Haridwar: कई मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, खुली दवाइयों के प्रयोग पर की कार्रवाई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Haridwar: कई मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, खुली दवाइयों के प्रयोग पर की कार्रवाई

Haridwar: कई मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, खुली दवाइयों के प्रयोग पर की कार्रवाई

विभाग को खुली दवाइयों के उपयोग और बिना पर्चे के दवाएं बेचने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद आज ड्रग इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की।

हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोर पर पर आज ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुली दवाइयों के उपयोग और बिना पर्चे के दवा बेचने को लेकर कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर पहुंचकर कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया है। जहां कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं। कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक खुले में दवाइयां बेच रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कहा कि संबंधित दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top