Big breaking :-हरिद्वार-देहरादून हाईवे: हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी, दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार-देहरादून हाईवे: हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी, दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा

हरिद्वार-देहरादून हाईवे: हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी, दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा

शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है।

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत खांडगांव के पास एक शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है

शिशु हाथी जिस जगह पर खड़ा है वहां से मोतीचूर रेंज कार्यालय और खांडगांव डांडा चौकी चंद कदम दूर है। मगर वन कर्मी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं। वहीं हाइवे से आते-जाते कई लोग रुककर हाथी को काफी नजदीक से देख रहे हैं।

मंगलवार रात को भी हाथी हाइवे किनारे खड़ा था। वन्य जीव प्रतिपालक सरिता भट्ट ने बताया कि जानकारी मिलते ही मोतीचूर रेंज स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। कोशिश रहेगी की यह सुरक्षित अपने झुंड से मिल जाए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर झुंड आस पास ही रहता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top