Big breaking :-कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वे दीक्षांत समारोह में हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वे दीक्षांत समारोह में हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

Kumaun University: Gold Medal: MSC Geography: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18वे दीक्षांत समारोह में हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हिमांशु पांडे को एमएससी भूगोल में गोल्ड मेडल मिला है। इससे पहले हल्द्वानी पुरानी आईटीआई निवासी हिमांशु पांडे ने यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण और पीएचडी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है।

 

 

 

हिमांशु पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग स्कूल से पूरी की है। साल 2017 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने डीएसबी, नैनीताल से बीएससी पूरी की। बीएससी के बाद हिमांशु ने भूगोल विषय से एमएससी की पढ़ाई की। 2022 में एमएससी पूरी होने के बाद उन्हें 2023 में UGC नेट परीक्षा में भी कामयाबी मिली।

 

 

 

साल के अंत में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीएचडी परीक्षा में भी कामयाबी मिली। हिमांशु पांडे डीएसबी परिसर से ही पीएचडी कर रहे हैं।हिमांशु के पिता नन्दा बल्लभ पांडे एनएचपीसी बनबसा में कार्यरत हैं तो वहीं उनकी माता लीला पांडे एक कुशल गृहिणी हैं। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और मित्रजनों को देते हैं। वह आगे चलकर प्रोफेसर बनना चाहते हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top