Big breaking :-हल्द्वानी : हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर आमने-सामने की भिड़ंत 7 घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी : हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर आमने-सामने की भिड़ंत 7 घायल

हल्द्वानी : हल्द्वानी लालकुआं हाईवे पर आमने-सामने की भिड़ंत 7 घायल

मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर के पास ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हुई है हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जम गई जहां लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

 

 

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतना जोरदार था कि कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा.इस दौरान ऑटो सड़क पर ही पलट गया हादसे में ऑटो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए. घटना में ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा इसके बाद लोगों ने काफी मशकत के बाद चालक को ऑटो से निकला. सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक बालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है

बताया जा रहा की ऑटो चालक लालकुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर आ रहा था जहां हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि सभी घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top