Big breaking :-हल्द्वानी : यहां जिम से लौटने के बाद 18 साल की छात्रा ने उठाया ये कदम - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हल्द्वानी : यहां जिम से लौटने के बाद 18 साल की छात्रा ने उठाया ये कदम

हल्द्वानी : यहां जिम से लौटने के बाद 18 साल की छात्रा ने उठाया ये कदम

लालकुआं। शांतिनगर बिंदुखत्ता निवासी इंटर पास छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हर का सेवन करने के चलते अस्पताल में जाने से पूर्व ही मौत हो गयी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बिंदुखत्ता के शांति नगर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका शांति नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरा सिंह दानू की पुत्री उषा दानू के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवती जिम से लौटते वक्त घर पहुंची और कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हालत में मिली। परिवार वालों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन परिजन इस घटना पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर की थी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top