Big breaking :-करनी थी FIR मंगा रहें घरों से 2 मुट्ठी चावल, ऐसे चलेगा विभाग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-करनी थी FIR मंगा रहें घरों से 2 मुट्ठी चावल, ऐसे चलेगा विभाग

खण्ड में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि खण्ड मे कार्यरत इं० जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता, की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई है।

 

कार्यालय में काफी खोजबीन करने के उपरान्त भी सेवा पुस्तिका नहीं मिल पा रही है, जो काफी खेद का विषय है। जिस कारण अधिष्ठान सहायक एवं इं० जय प्रकाश, अपर सहायक अभियन्ता मानसिक रूप से काफी चिन्तित है, सेवा पुस्तिका न मिलने की दशा में यह विचार आया कि क्यों न कार्यालय के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों से दैवीय आस्था के आधार पर अपने-अपने घरों से 2 मुट्ठी चावल मॉग कर किसी मन्दिर में डाल दिया जाय। चावल मन्दिर मे डालने पर वही देवता न्याय करेंगे।

अतः सभी से अनुरोध है कि कल दिनांक 17.05.2025 को सभी कार्यालय में उपस्थित होने पर 2 मुट्ठी चावल जमा कर देवें। तांकि समस्या का समाधान हो सके।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top