निशाने पर था गुर्गा, गुरु को गंवानी पड़ी जान; झारखंड में चल रही थी वर्चस्व की लड़ाई
झारखंड में दो गिरोह के बीच विवाद चल रहा था। एक गिरोह ने दूसरे गिरोह को खत्म करने की साजिश की। लेकिन संभव नहीं हो पाया तो देहरादून में रह रहे गिरोह के सरगना विक्रम को शर्मा को मारने की साजिश रची डाली और शुक्रवार को उसकी हत्या करवा दी।
विक्रम शर्मा की हत्या करने के आरोपी शूटरों आकाश प्रसाद, आशुतोष और विशाल के झारखंड के गणेश सिंह गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। इन शूटरों के निशाने पर विक्रम के शिष्य अखिलेश सिंह का राइट हैंड कन्हैया सिंह था लेकिन वे जब इसे नहीं मार पाए तो उन्होंने अखिलेश के गुरु विक्रम शर्मा को निशाना बनाया।
झारखंड के पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 25 दिन पहले गणेश गिरोह और कन्हैया सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से गणेश गिरोह के निशाने पर विपक्षी अखिलेश गिरोह के लोग थे। पहले कन्हैया को मारने की योजना बनी। यह संभव नहीं हो पाया तो देहरादून में रह रहे गिरोह के सरगना विक्रम को शर्मा को मारने की साजिश रची गई। गणेश गिरोह का एक ही मकसद था अखिलेश गैंग को कमजोर करना।
सूत्रों के अनुसार एक कारण यह भी निकलकर सामने आ रहा है कि झारखंड में अखिलेश गिरोह का वर्चस्व इतना अधिक है कि प्रदेश के अंदर गिरोह के किसी भी सदस्य को मारना आसान नहीं है। ऐसे में देहरादून में रह रहे विक्रम को मारना गणेश गिरोह के लिए काफी आसान था।
विक्रम शर्मा एक जनवरी को राधा स्वामी सत्संग में शामिल होने के लिए देहरादून से झारखंड के जमशेदपुर पहुंचा था। तभी गणेश गिरोह के शूटर विक्रम शर्मा की अनुपस्थिति में देहरादून आए थे। उन्होंने विक्रम के ठिकानों की रेकी की।
शूटरों का मानना था कि यह काम विक्रम की अनुपस्थिति में ही बेहतर ढंग से किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक विक्रम की हत्या के बाद तीनों शूटर आकाश प्रसाद, आशुतोष और विशाल हिमाचल प्रदेश होते हुए हरियाणा भाग गए।
इसमें अमर सिंह गैंग का भी कनेक्शन सामने आ रहा है। इन्हीं शूटरों पर अमर सिंह की भी हत्या का भी आरोप है। हालांकि, शूटरों के भागने में अमर गैंग के मदद करने की बात कही जा रही है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





