Big breaking :-गुप्ता बंधुओ की और बढ़ेगी मुश्किलें,अब ED की होगी मामले में एंट्री, SSP देहरादून ने लिखा पत्र - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गुप्ता बंधुओ की और बढ़ेगी मुश्किलें,अब ED की होगी मामले में एंट्री, SSP देहरादून ने लिखा पत्र

 

सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस में प्रोजेक्ट कंपनी के खातों में गुप्ता परिवार व विभिन्न माध्यमों से संदिग्ध धनराशि के लेनदेन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने ED (प्रवर्तन निदेशालय) से किया पत्राचार

मनीलॉन्ड्रिंग की संभावनाओं की दृष्टिगत किया गया पत्राचार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम कर सकती है विस्तृत जांच।

थाना राजपुर में पजीकृत मु0अ0सं0 119/ 24 धाराः 306,420,385 भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता के केस में विवेचना के दौरान प्रोजेक्ट कंपनी के खातों में गुप्ता परिवार व विभिन्न माध्यमों से बड़ी धनराशि के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है, उक्त कंपनियां कोई shell कंपनी ना हो या कंपनी में विभिन्न माध्यमों से धनराशि के संदिग्ध ट्रांजैक्शन के संबंध में मनीलॉन्ड्रिंग की संभावनाओं की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रवर्तन निदेशालय से पत्राचार किया गया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top