Big breaking :-जंगल घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को अस्पताल में किया भर्ती - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-जंगल घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को अस्पताल में किया भर्ती

जंगल घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल महिला को अस्पताल में किया भर्ती

जंगल घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पौड़ी तहसील चौकीसैंण के ग्राम मरखोला की एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के गाल, हाथ व कंधे पर गुलदार ने नाखून के निशान मारे हैं। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भागा। ग्रामीणों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में घायल महिला को भर्ती कराया है। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

नायब तहसीलदार पूरण प्रकाश सिंह रावत ने बताया मरखोला गांव की दीपा देवी पत्नी कमल सिंह गांव के समीप जंगल में घास लेने गई थी। जहां बीते कल शाम गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।

कहा कि वन विभाग को क्षेत्र में नियमित ग्रश्त किए जाने और ग्रामीणों को जागरुकता बढ़ाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top