Big breaking :-अतिथि शिक्षक बोले, मांगें नहीं मानी तो दीवाली नहीं मनाएंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अतिथि शिक्षक बोले, मांगें नहीं मानी तो दीवाली नहीं मनाएंगे

अतिथि शिक्षक बोले, मांगें नहीं मानी तो दीवाली नहीं मनाएंगे

अतिथि शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी लंबित मांगों पर कार्यवाही न की तो अतिथि शिक्षक दीवाली नहीं मनाएंगे।

मीडिया कर्मियों से बातचीत में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट

ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के साथ किए सभी वादे खोखले निकल रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने अगस्त में आंदोलन के दौरान अतिथि शिक्षकों के पद सुरक्षित रखने, वेतन वृद्धि करने सहित लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 50 दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

भट्ट ने सरकार से पूर्व में किए सभी वादों को निभाने और इस वर्ष समय पर मानदेय जारी करने व दिवाली बोनस देने की मांग की

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top