Big breaking :-गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा…तीन महिलाओं समेत छह पकड़े - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा…तीन महिलाओं समेत छह पकड़े

गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा…तीन महिलाओं समेत छह पकड़े

गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।

गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत छह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में तीन महिलाएं भी हैं। मौके से बहुत सी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया। सूचना थी कि गेस्ट हाउस में संचालक महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता है।

सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कार्रवाई की। पता चला कि यह गेस्ट हाउस चमोली के नरेंद्र सिंह ने लीज पर लिया है। इसमें बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाएं आती हैं। ये महिलाएं अपनी परिचित महिलाओं और युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराती हैं।

पुलिस ने यहां से पश्चिम बंगाल के तापस साहू, बिहार के कमलेश साहनी व संजीत कुमार और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लगातार चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top