Big breaking :-दर्दनाक हादसे ने छीन ली चार युवकों की जिंदगी; जल लेने गए थे, मौत के मुंह में समा गए - News Height
BAGESHWAR NEWS

Big breaking :-दर्दनाक हादसे ने छीन ली चार युवकों की जिंदगी; जल लेने गए थे, मौत के मुंह में समा गए

दर्दनाक हादसे ने छीन ली चार युवकों की जिंदगी; जल लेने गए थे, मौत के मुंह में समा गए

बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर चिड़ंग के पास रविवार सुबह हुए कार हादसे में मारे गए युवक गांव में पूजा के लिए बागेश्वर से सरयू का जल लेने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव में नवरात्र के अवसर पर पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के लिए गंगाजल लेने के लिए यह युवक रविवार तड़के बागेश्वर आ रहे थे।

 

 

 

चिड़ंग गडेरी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क से होते हुए गदेरे में जा गिरी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त कमल प्रसाद (26) पुत्र लक्ष्मण राम निवासी वडयूड़ा रीमा, नीरज कुमार (25) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायाल दोफाड़, दीपक आर्या (22) पुत्र हरीश राम निवासी जुनायल दोफाड़, कैलाश राम (,24) पुत्र देव राम निवासी जुनायल दोफाड़ के रूप में हुई है।

 

 

दुर्घटना में मारे गए नीरज और दीपक सगे भाई बताए जा रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने मृतकों के शव नदी से निकाल लिए हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top