*उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग*
*संकल्प से सेवा को आगे बढ़ा रहा सेवा संकल्प फाउंडेशन : राज्यपाल*
सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कैथिक महोत्सव 2026 “संस्कृति से समृद्धि की ओर” में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ( से.नि ) ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ( से.नि ) ने कहा कि संकल्प सेवा फाउंडेशन, निरंतर राज्य में जन सेवा को आगे बढ़ा रहा है। फाउंडेशन का संकल्प ही सेवा करना है। उन्होंने कहा हम अपने जीवन में संकल्प से ही आगे बढ़ सकते हैं इसलिए इस शब्द की महत्वता और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा हमने संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने संस्कृति अपनी धरोहर पर गर्व और प्रेम करें। उन्होंने कहा श्रीमती गीता धामी निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में इस संस्थान के माध्यम से जन सेवा को आगे बढ़ा रही है जो कि एक सराहनीय पहल है।
श्रीमती गीता धामी ने कहा कि परंपरागत रूप से उत्तरायणी हमारे कई स्थानों में होता आया है। लेकिन देहरादून में उत्तरायणी महोत्सव के माध्यम से लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी लोग इस महोत्सव को लेकर बेहद उत्सुक हैं। इस कार्यक्रम में लोग परंपरागत वेशभूषा में सम्मलित हो रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तरायणी महोत्सव एक महोत्सव नहीं है हमारी जीवंत परम्परा का उदाहरण बन रहा है।
श्रीमती गीता धामी ने कहा कि महोत्सव में उत्तराखंड के सभी जिले से स्वयं सहायता समूह आए हुए हैं। महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को नया बाजार मिल रहा है। आज की प्रदर्शनी और उत्पाद, महिलाओं की मेहनत का उदाहरण हैं। साथ ही यह मंच प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी हो रही है। जो लोक परंपराओं को जीवंत करने का काम कर रही हैं।
श्रीमती गीता धामी ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव के माध्यम से जहां एक ओर हम अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर हम आने वाली पीढ़ियां को भी बड़ा संदेश देते हैं। हमारी संस्कृति – देश और दुनिया में सबसे अनूठी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण किया जा रहा है। हमारे स्थानीय उत्पादों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे हमारे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई उछाल मिल रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जो जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
*उत्तरायणी कौथिक में 10 विशिष्टजनों को किया गया सम्मानित*
उत्तरायणी कौथिक के दौरान राज्यपाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा, शिक्षा, कृषि, लोकसंस्कृति एवं खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री प्रेम प्रकाश बेलवाल (नैनीताल), सुश्री कामिनी कश्यप, सुश्री मनोरमा जोशी (अल्मोड़ा), श्री भवान सिंह कोरंगा, सुश्री प्रेमा रावत (बागेश्वर), श्रीमती कृष्णा (उत्तरकाशी), श्री श्याम चन्द्र टम्टा (पौड़ी), श्री कल सिंह राणा, ब्रिगेडियर दिनेश कुमार (देहरादून), सुश्री मनोरमा जोशी ( अल्मोड़ा)
शामिल थे।
इस कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, मेयर श्री सौरभ थपलियाल, श्रीमती बीना भट्ट, श्रीमती गीता खन्ना, लेफ्टिनेंट जनरल श्री नगेन्द्र सिंह, डॉ. आरके जैन, श्री पुनीत मित्तल, श्री गीता रावत , श्रीमती कुसुम कंडवाल, श्रीमति विनोद उनियाल, श्री विश्वास डाबर, श्री श्याम अग्रवाल, शादाब शम्स, डॉ. देवेंद्र भसीन, सुरेखा डंगवाल, एडवोकेट ललित जोशी, श्री मुकेश कुमार , बलवीर उनियाल, गीताराम गौड़, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





