Big breaking :-सरकार शुरू करेगी ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन, खरीद की राशि इतने रुपये - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सरकार शुरू करेगी ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन, खरीद की राशि इतने रुपये

सरकार शुरू करेगी ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन, खरीद की राशि इतने रुपये तक बढ़ाईपिरूल खरीदने की राशि को सरकार ने तीन रुपए से बढ़ाकर पचास रुपये किया गया है। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा जाएगा।उत्तराखंड में वनाग्नि के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिरूल को वनाग्नि का बड़ा कारण माना जाता है।

 

 

 

ऐसे में अब सरकार वनाग्नि को रोकने के लिए ‘पिरूल लाओ-पैसे पाओ’ मिशन पर भी कार्य कर रही है। सीएम धामी ने बैठक कर कहा कि इस मिशन के तहत जंगल की आग को कम करने के उद्देश्य से पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदे जाएंगे।

 

 

 

बता दें कि इस राशि को तीन रुपए से बढ़ाकर पचास रुपये किया गया है। इस मिशन का संचालन पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का कार्पस फंड अलग से रखा जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top