Big breaking :-राजकीय मेडिकल कालेजों को शीघ्र मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राजकीय मेडिकल कालेजों को शीघ्र मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी

*राजकीय मेडिकल कालेजों को शीघ्र मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी- डॉ धन सिंह रावत*

*कहा, विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश*

देहरादून,

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं स्टेट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 1314 पदों पर शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी।

 

 

सूबे के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा नर्सिंग अधिकारियों के1455 पदों के सापेक्ष 1314 पदों का परीक्षा परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी कर दी है।

 

 

107 आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी न मिलने से इन्हें कैरी फॉरवर्ड किया गया है जबकि 34 पद पर नियुक्ति कोर्ट के फैसले के अनुरूप की जाएगी। डॉ रावत ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कालेजों में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार होगा साथ यह आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top