Big breaking :-सरकार ने लोक सेवा अधिकरण में इन दो पूर्व अधिकारियो को बनाया सदस्य देखिए आदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सरकार ने लोक सेवा अधिकरण में इन दो पूर्व अधिकारियो को बनाया सदस्य देखिए आदेश

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण में रिटायर आईएफएस अरुण सिंह रावत व रिटायर आईएएस कैप्टन आलोक शेखर तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्रमुख सचिव प्रदीप पंत ने मनोनयन की अधिसूचना जारी की।

 

श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) अधिनियम, 1976 (यथा उत्तराखण्ड राज्य में प्रवृत्त) की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मा० मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से श्री अरूण सिंह रावत, से०नि० भारतीय वन सेवा अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून में उपाध्यक्ष (प्रशासकीय) के पद पर नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

2-

श्री अरूण सिंह रावत की जन्मतिथि 07.09.1963 है।

श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) अधिनियम, 1976 (यथा उत्तराखण्ड राज्य में प्रवृत्त) की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मा० मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से श्री कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, से०नि० भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून में सदस्य (प्रशासकीय) के पद पर नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

2- श्री कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की जन्मतिथि 25.12.1960 है।

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top